Iran – Israel war के बीच ईरान में फंसे भारतीय? सरकार का रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा कमाल

Iran - Israel war के बीच ईरान में फंसे भारतीय? सरकार का रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा कमाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Iran – Israel war : के बीच चल रहे युद्ध से हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इस जंग का असर वहां फंसे भारतीयों पर भी पड़ रहा है। ऐसे में भारत सरकार ने तत्काल एक्शन लेते हुए अपने नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने इसके लिए खास कंट्रोल रूम बना दिया है।

 विदेश मंत्रालय ने बनाई विशेष टीम

भारतीय विदेश मंत्रालय ने 24 घंटे काम करने वाला कंट्रोल रूम तैयार किया है। इसका मकसद ईरान में फंसे भारतीयों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना है। सरकार की ओर से यह कंट्रोल रूम पूरे समय सेवाएं देगा और किसी भी जानकारी या मदद के लिए लोगों को तुरंत सहायता मिलेगी।

Iran - Israel war  के  बीच  ईरान में  फंसे भारतीय? सरकार का रेस्क्यू ऑपरेशन कर रहा कमाल

 हेल्पलाइन नंबर और ईमेल जारी

सरकार ने राहत कार्य के लिए कई टोल फ्री और इंटरनेशनल नंबर भी जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन या व्हाट्सएप के ज़रिए संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा लोगों को मेल के ज़रिए भी जानकारी दी जा रही है।
हेल्पलाइन नंबर:

  • 1800118797 (टोल फ्री)

  • +91-11-23012113 / 23014104 / 23017905

  • +91-9968291988 (व्हाट्सएप)

  • ईमेल: situationroom@mea.gov.in

ईरान में भारतीय दूतावास भी एक्टिव

तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने भी स्थानीय स्तर पर 24×7 इमरजेंसी हेल्पलाइन शुरू कर दी है। दूतावास ने कॉल और व्हाट्सएप दोनों के जरिए सहायता देने का इंतजाम किया है।
तेहरान संपर्क:

  • कॉल: +98 9128109115 / +98 9128109109

  • व्हाट्सएप: +98 901044557 / +98 9015993320 / +91 8086871709

  • बंदर अब्बास: +98 9177699036

  • ज़ाहेदान: +98 9396356649

  • ईमेल: cons.tehran@mea.gov.in

 ऐसे हो रहा है भारतीयों का रेस्क्यू

भारत सरकार ने ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने का अभियान तेज कर दिया है। सोमवार रात पहले बैच में 100 भारतीय नागरिकों को सड़क मार्ग से ईरान से आर्मेनिया भेजा गया। यह रेस्क्यू ऑपरेशन नई दिल्ली और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत के बाद सफल हो पाया है। सरकार बाकी नागरिकों को भी जल्द निकालने की कोशिश कर रही है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें