OnePlus 13s स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन इस फोन के फीचर्स के बारे में जानकारी सामने आने लगी है। OnePlus का यह फोन चीन में हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus 13T का एक रिब्रांडेड वर्शन हो सकता है। इस फोन में फ्लैट डिस्प्ले और OnePlus 16 की तरह एक डेडिकेटेड फंक्शन बटन होने की संभावना है।
नई Plus Key और Alert Slider का हटना
OnePlus India ने अपने आधिकारिक X हैंडल के जरिए पुष्टि की है कि इस फोन में एक नई “Plus Key” मिलेगी। सोशल मीडिया पर एक टीज़र वीडियो भी पोस्ट किया गया है, जिसमें इस नई बटन का जिक्र किया गया है। इसके अलावा, जैसे OnePlus 13 में देखा गया था, इस फोन में Alert Slider नहीं होगा। कंपनी ने इस बटन को अपने आगामी मॉडल से हटा दिया है।
Do more, do it all. #OnePlus13s #PlusKey pic.twitter.com/aaWma0UHZ4
— OnePlus India (@OnePlus_IN) May 8, 2025
OnePlus 13s के प्रमुख फीचर्स
OnePlus 13s में 6.32-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले होगा, जो 120Hz की हाई रिफ्रेश रेट और 1600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। जैसे कि OnePlus 13T में था, यह फोन मेटलिक फ्रेम के साथ आ सकता है। इस स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो इसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देगा। फोन में 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलेगा। इसके अलावा, इसे 4400mm² ग्लेशियर वैपर चेंबर (VC) कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा, ताकि फोन ज्यादा गर्म न हो। यह फोन OxygenOS 15 पर आधारित होगा, जो Android 15 के साथ आएगा।
कैमरा और बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
OnePlus 13s में ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें 50MP का मेन OIS कैमरा और 50MP का टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। इसका रियर कैमरा 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा। इस स्मार्टफोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP65 रेटिंग, Wi-Fi7, Bluetooth 5.4, GPS और NFC जैसे फीचर्स भी होंगे। इसके अलावा, इसे 6,260mAh की बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा।
