Sharmila attacks: पहल्गाम के बैसरान घाटी में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। आंध्र प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष YS शर्मिला ने इसे गंभीर सुरक्षा चूक और सरकार की नाकामी करार दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस मुद्दे को भटकाने का प्रयास कर रही है और सच्चाई से लोगों को गुमराह कर रही है।
कैंडल मार्च में BJP पर निशाना
अमरावती में आयोजित कैंडल मार्च के दौरान YS शर्मिला ने कहा कि यह हमला देश पर हुआ है और इसके पीछे सुरक्षा में लापरवाही और गफलत जिम्मेदार हैं। उन्होंने BJP पर आरोप लगाया कि पार्टी इस मुद्दे को धर्म से जोड़कर लोगों को भटकाने की कोशिश कर रही है। शर्मिला ने यह भी कहा कि हमले में मुस्लिम भी शिकार हुए हैं, इसलिए इसे किसी एक धर्म के खिलाफ नहीं माना जा सकता है।
పహల్గాం ఉగ్రవాదుల దాడుల్లో మరణించిన వారికి నివాళులు అర్పిస్తూ విజయవాడలో ఏపీ కాంగ్రెస్ ఆధ్వర్యంలో క్యాండిల్ ర్యాలీ నిర్వహించడం జరిగింది. ఈ దాడి మన దేశం మీద జరిగిన దాడి. ఈ దుర్ఘటనలో మరణించిన వారికి ఘన నివాళులు అర్పిస్తున్నాం. ఈ ఘటనకు భద్రతా వైఫల్యమే కారణం. బీజేపీ ఈ విషయాన్ని తప్పు… pic.twitter.com/wLRbbMveAm
— YS Sharmila (@realyssharmila) April 25, 2025
BJP नेता का गुस्सा और जवाब
YS शर्मिला के इस बयान पर BJP नेता S Yamini शर्मा ने कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने शर्मिला को अपनी जुबान पर काबू रखने की सलाह दी और आरोप लगाया कि कांग्रेस केवल राजनीति करने में लगी हुई है। Yamini शर्मा ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 सालों में आतंकवाद से निपटने के लिए कई कड़े कदम उठाए हैं और यह कांग्रेस की नाकामी है कि वह केवल आलोचना करती है।
YS शर्मिला को खुला चुनौती
YS शर्मिला के बयान पर पलटवार करते हुए S Yamini Sharma ने कांग्रेस नेता को खुला चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि BJP और कांग्रेस के शासन में देश की सुरक्षा कैसी रही है, इस पर एक खुली बहस की जाए। Yamini ने कहा कि अगर शर्मिला को हिम्मत है, तो वह इस मुद्दे पर मुझसे बहस करें और यह साबित करें कि कांग्रेस के शासन में देश अधिक सुरक्षित था।
