Search
Close this search box.

PM Modi की सऊदी यात्रा पर सुरक्षा का अनोखा नज़ारा, आसमान में साथ उड़ते दिखे F15 फाइटर जेट्स

PM Modi की सऊदी यात्रा पर सुरक्षा का अनोखा नज़ारा, आसमान में साथ उड़ते दिखे F15 फाइटर जेट्स

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

PM Narendra Modi जब सऊदी अरब के हवाई क्षेत्र में पहुंचे तो वहां की वायुसेना ने उनका खास स्वागत किया। जैसे ही PM Modi का विमान सऊदी अरब की सीमा में दाखिल हुआ वैसे ही रॉयल सऊदी एयर फोर्स के F-15 फाइटर जेट्स उनके विमान के साथ उड़ान भरने लगे। यह नजारा वाकई देखने लायक था। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस तरह सऊदी अरब ने प्रधानमंत्री मोदी को विशेष सुरक्षा प्रदान करते हुए सम्मान दिया। इस सम्मानजनक स्वागत ने दोनों देशों के मजबूत रिश्तों की झलक दुनिया को दिखा दी।

तीसरी बार सऊदी यात्रा पर जा रहे हैं PM मोदी

यह PM Modi की पिछले एक दशक में तीसरी सऊदी यात्रा है लेकिन इस बार की यात्रा कुछ खास है क्योंकि वह पहली बार ऐतिहासिक शहर जेद्दा भी जा रहे हैं। सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि पीएम मोदी के आने से ठीक 24 घंटे पहले ही भारत-सऊदी हाई लेवल टास्क फोर्स ऑन इनवेस्टमेंट की बैठक रियाद में हुई थी। इस बैठक में व्यापार निवेश और रक्षा से जुड़ी अहम समझौतों को अंतिम रूप देने की कोशिश की गई। पीएम मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर यह दौरा कर रहे हैं और इस यात्रा को रणनीतिक साझेदारी के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

हज कोटा और तकनीकी साझेदारी पर हो सकती है बात

इस यात्रा के दौरान कई बड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। माना जा रहा है कि भारत से जाने वाले हज यात्रियों का कोटा बढ़ाने पर बात हो सकती है। दोनों देशों के बीच करीब छह समझौते या एमओयू भी साइन हो सकते हैं। इन समझौतों में अंतरिक्ष विज्ञान ऊर्जा स्वास्थ्य विज्ञान और अनुसंधान संस्कृति और उन्नत तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग को लेकर औपचारिक घोषणाएं की जा सकती हैं। यह यात्रा इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि सऊदी अरब और भारत अब सिर्फ व्यापारिक साझेदार नहीं बल्कि रणनीतिक मित्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

PM Modi का संदेश और भारतीय समुदाय से मुलाकात की तैयारी

सऊदी रवाना होने से पहले पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने इस यात्रा के उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने लिखा “मैं सऊदी अरब के जेद्दा जा रहा हूं जहां मैं विभिन्न बैठकों और कार्यक्रमों में हिस्सा लूंगा। भारत को सऊदी अरब के साथ अपने ऐतिहासिक संबंधों पर गर्व है। बीते दशक में दोनों देशों के रिश्तों में जबरदस्त मजबूती आई है। मैं रणनीतिक साझेदारी परिषद की दूसरी बैठक में भाग लेने के लिए उत्साहित हूं। इसके साथ ही मैं वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करूंगा।” यह स्पष्ट है कि इस यात्रा में केवल राजनीतिक और कूटनीतिक ही नहीं बल्कि भावनात्मक जुड़ाव की भी बड़ी भूमिका है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें