Search
Close this search box.

Jitan Ram Manjhi: खड़गे की बयानबाजी पर मंझी का तीखा जवाब, कहा- ‘भारत को अपमानित करने वालों का समर्थन नहीं’

Jitan Ram Manjhi: खड़गे की बयानबाजी पर मंझी का तीखा जवाब, कहा- 'भारत को अपमानित करने वालों का समर्थन नहीं'

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Jitan Ram Manjhi: बिहार के बक्सर में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी और सोनिया गांधी को दुश्मन की तरह पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है। खड़गे का यह बयान उस समय आया जब केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की गई कार्रवाई को लेकर पार्टी में लगातार आक्रोश बढ़ रहा है। खड़गे ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि वह गांधी परिवार को अपमानित करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती है।

Jitan Ram Manjhi ने खड़गे के बयान पर क्या कहा?

इस बयान पर सोमवार को जब मीडिया ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और एनडीए के नेता जीतन राम मांझी से प्रतिक्रिया मांगी, तो उन्होंने कहा कि यह तो स्वाभाविक ही है। मांझी ने कहा कि एनडीए उस तरह के लोगों को दुश्मन समझता है, जो देश के खिलाफ बोलते हैं या देश के खिलाफ बयान देते हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग देश की बुराई करने के लिए विदेश जाते हैं और वहां पर भारत के खिलाफ बोलते हैं, हम उन्हें देशहित में नहीं मानते। यही कारण है कि राहुल गांधी को हमारे लिए दुश्मन की तरह देखा जाता है।”

राहुल गांधी पर Jitan Ram Manjhi का कड़ा बयान

मांझी ने राहुल गांधी के विदेश में दिए गए बयानों को लेकर कहा, “राहुल गांधी भारत को विदेशों में बदनाम कर रहे हैं। यह ठीक नहीं है। अगर देश में कुछ भी होता है तो उसे देश में ही समाधान किया जाना चाहिए। बाहर जाकर हमें बेइज्जत करने का क्या कारण है?” मांझी ने यह भी कहा कि जो लोग देश के अंदर बैठकर देश की छवि को खराब करने का काम करते हैं, उन्हें एनडीए सही नहीं मानता। उनका यह बयान साफ तौर पर राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ था।

मांझी ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि देश में इस समय काफी काम हो रहा है और यह सब प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व में हो रहा है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में भी कई बदलाव आए हैं। उन्होंने कहा, “आजकल लड़कियां रात 9 बजे के बाद भी घर वापस आती हैं, यह सब सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था के बेहतर होने के कारण संभव हो पाया है।” मांझी ने यह भी कहा कि एनडीए के लोग चाहते हैं कि देश 2047 तक सुपरपावर बने और इसके लिए काम कर रहे हैं।

कांग्रेस की आलोचना

Jitan Ram Manjhi ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग भारत को बदनाम करने में लगे हुए हैं और इस कारण उन्हें देशहित में नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता देश के अंदर की समस्याओं को विदेश में जाकर उजागर करते हैं, जो कि राष्ट्रहित में नहीं है। वहीं, उन्होंने एनडीए के कामों का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में देश और बिहार में विकास की जो धारा बह रही है, वह आगे और भी मजबूत होगी।

मांझी के इस बयान से राजनीतिक हलकों में एक नई बहस शुरू हो गई है। एक ओर जहां कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर व्यक्तिगत हमले करने का आरोप लगाया है, वहीं दूसरी ओर जीतन राम मांझी ने उस राजनीति को नकारा है, जिसमें देश के भीतर की समस्याओं को बाहर जाकर उजागर किया जाता है। उनका कहना है कि विदेश में जाकर भारत के खिलाफ बयान देना किसी भी पार्टी के लिए उचित नहीं है।

Neha Mishra
Author: Neha Mishra

Leave a Comment

और पढ़ें