Uttarkashi Landslide: देवभूमि उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जिसमें उत्तरकाशी और चमोली जिले प्रमुख रूप से प्रभावित हुए हैं। चमोली जिले में बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। बादल फटने के कारण लगातार मूसलधार बारिश हो रही है और साथ ही भूस्खलन की घटनाएं भी हो रही हैं। पहाड़ों से बड़े-बड़े पत्थर गिरकर सड़कों पर आ गए हैं, जिससे यातायात बाधित हो गया है। प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत कार्यों में जुटा हुआ है।
चमोली में SUV मलबे में फंसी
चमोली से डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें एक सफेद रंग की एसयूवी मलबे में फंसी हुई नजर आ रही है। अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर पड़ा और एसयूवी में सवार लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी गाड़ी मलबे में फंस गई। पास खड़े लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाला। यह दृश्य वाकई डरावना था।
Today, Heavy Rainfall Causes Damage in Tharali, Chamoli District, UK, India
After days of scorching heat, heavy rain has brought disaster to the Tharali area of Chamoli district. Intense rainfall triggered debris flow from a stream, hitting two vehicles—buried pic.twitter.com/tJ3RyTzOBw
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) April 9, 2025
माउंटेन रोड्स पर मूसलधार बारिश का असर
बादल फटने का सबसे ज्यादा असर पहाड़ों की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों पर पड़ा है। इन सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं दूसरी ओर कई वाहन इस मलबे के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। रोड के टूटने और भूस्खलन के कारण सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं, जिनकी प्रशासन मदद कर रहा है।
प्रशासन का राहत कार्य जारी
प्रशासन ने आपातकालीन कार्यवाही शुरू कर दी है और राहत कार्यों में जुटा हुआ है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबे में फंसे लोगों को निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित इलाकों में मेडिकल सुविधाएं और जरूरी सामान भेजा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है।
